होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के विकास और युवाओं के टैलेंट पर हुई चर्चा

लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के विकास और युवाओं के टैलेंट पर हुई चर्चा

Virat Kohli Meets Eknath Shinde in London:  भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हुई। यह मुलाकात महज़ औपचारिकता नहीं रही, बल्कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच में महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे, सरकारी पहलों और देश की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे गंभीर विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ।

सादगी के मुरीद हुए एकनाथ शिंदे

विराट कोहली से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कोहली डाउन-टू-अर्थ स्वभाव की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि जैसे ही विराट को उनके लंदन दौरे की जानकारी लगी, तो वह खुद चलकर सद्भावना भेंट के लिए पहुंचे।शिंदे ने विराट के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा, "विराट जैसे ग्लोबल स्टार और सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी के भीतर जरा भी अहंकार नहीं है। हमारी पहले भी मुलाकातें हुई हैं, लेकिन लंदन में हुई इस आत्मीय बातचीत से मुझे एक अलग ही प्रसन्नता हुई।"

महाराष्ट्र के बड़े प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान  डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों और आने वाले समय की योजनाओं पर भी बातचीत की। शिंदे ने विराट कोहली को राज्य की कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित ‘थर्ड मुंबई’, अटल सेतु, बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग, कोस्टल रोड और मेट्रो परियोजनाओं का जिक्र किया गया। इसके साथ ही स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।शिंदे के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास को लेकर विराट कोहली ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हमने इंफ्रास्ट्रक्चर और महाराष्ट्र में हो रहे विकास को लेकर बात की. विराट ने खुद कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र में जिस तरह का विकास हुआ है, वह अभूतपूर्व है. मैंने उन्हें भविष्य की योजनाओं और फिलहाल चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के बारे में भी बताया.”

Read More: BCCI में निकली बड़ी भर्ती: Sports Science & Medicine Head की होगी नियुक्ति, 30 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नीतियों और खेल के भविष्य पर चर्चा

बैठक में महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय योजनाओं—जैसे 'लाडली बहना' और 'सरकार आपके द्वार'—पर भी चर्चा हुई। शिंदे ने राज्य की आर्थिक मजबूती का जिक्र करते हुए बताया कि महाराष्ट्र आज एफडीआई (FDI), स्टार्टअप, जीडीपी और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश में सबसे आगे है।

इसके अलावा, सबसे अहम चर्चा का विषय देश के युवा और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना रहा। दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि नई पीढ़ी को ग्लोबल मुकाबलों के लिए कैसे तैयार किया जाए। शिंदे ने खुलासा किया कि विराट ने इस दौरान कुछ बेहद अहम और व्यावहारिक सुझाव दिए हैं, जो युवा वर्ग के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।

मैदान पर विराट का अगला मिशन: वेस्टइंडीज सीरीज

खिलाड़ी के तौर पर अब विराट कोहली का पूरा फोकस आगामी क्रिकेट मुकाबलों पर है। वह जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होनी है।फिलहाल विराट के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 85 शतक दर्ज हैं।

वनडे फॉर्मेट के 314 मैचों में 58.59 की औसत से उनके नाम 14,941 रन हैं, जिसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में 15,000 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने से वह महज 59 रन दूर हैं। यदि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाम को हासिल कर लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Read More: रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू से पहले डांस धमाका, श्रेयस अय्यर ने यूं ली ‘हिटमैन’ की चुटकी


संबंधित समाचार