Viral Video: दुनिया के सबसे आश्चर्यजनक शहरों में से एक, पेरिस में एक स्थान है, जहां हर जगह मानव हड्डियां पाई जाती है। ट्विटर पर @WowTrrifying अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया. कैप्शन देखें और स्थान पहचानें? एक मिनट पांच सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरंग के चारों तरफ हड्डियां हैं. इस विडियो में जब भी कैमरा घुमाया जा रहा चारों ओर खोपड़ी और पैर की हड्डियाँ कहीं न कहीं दिखाई दे रही है.
आप इस क्षेत्र के चाहे किसी भी सुरंग में प्रवेश करें आपको एक ही दृश्य दिखाई देगा। चरों तरफ हड्डियां ही हड्डियां . ये सुरंग पत्थर से बनी हुई है जिसमें बीच में कभी-कभी आग धधकती रहती है . इससे आपको अधिक डर महसूस होगा. कहीं हड्डियों का संग्रह है, तो कहीं दीवारों पर लटकी हुई हड्डियाँ हैं। हालांकि यह वीडियो कुछ ही देर पहले पोस्ट किया गया था, लेकिन इसे अब तक आठ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे 1100 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है और 11 000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.
लगभग 60 लाख लोगों के कंकाल दबे हुए हैं:
दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक डरावनी सुरंग में 60 लाख लोगों के कंकाल दबे हुए हैं। इस स्थान का नाम कैटाकॉम्ब्स ऑफ़ पेरिस है। 13वीं सदी में इस सुरंग की खुदाई हुई थी। फिर इसे पेरिस निर्माण परियोजना के लिए बनाया गया था ताकि इसका उपयोग चूना और पत्थर निर्माण के लिए उपयोग किया जा सके। ये हड्डियां यहां तक कैसे पहुंची ये बात आपके दिमाग में जरूर होगी. इसलिए, आपको दें कि 17वीं शताब्दी के दौरान फ्रांस ने अकाल, कुपोषण और महामारी जैसी समस्याओं का सामना किया था। परिणाम स्वरूप बहुत से व्यक्तियों की मृत्यु होने लगी। उन्हें दफ़नाने के लिए कोई जगह नहीं बची थी क्योंकि बीमारी ने इतना भयानक रूप ले लिया था कि पेरिस के सभी कब्रिस्तान भर गए थे। लाशें जमा होने लगीं. इसके बाद उन्हें इसी सुरंग में दफना दिया गया।
1780 शवों को कब्रिस्तान से निकालकर 300 किलोमीटर लंबी सुरंग में दफनाया गया था। यह निर्माण केवल दो साल से कम समय में पूरा हो गया था। बाद में, फ्रांसीसी क्रांति के दौरान जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उन्हें भी इसी कब्र में दफनाया गया। यहां इस समय करीब 60 लाख शवों के अवशेष हैं। पेरिस के कैटाकॉम्ब्स को यह नाम फ्रांसीसी सरकार द्वारा दिया गया था, जिसने बाद में सुरंग को एक संग्रहालय में बदल दिया। भयावह होने के बावजूद इस गुफा में कंकालों की सजावट देखने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं।