होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राहुल गांधी को विजय शर्मा की खुली चुनौती, SIR और नक्सलवाद पर बोले- जगह और समय आप तय कर लीजिए

राहुल गांधी को विजय शर्मा की खुली चुनौती, SIR और नक्सलवाद पर बोले- जगह और समय आप तय कर लीजिए

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देकर चर्चा में आए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटकर चुनौती दी है। विजय शर्मा ने राहुल गांधी को SIR और नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर खुली बहस करने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहस के लिए जगह, समय और मंच खुद तय कर सकते हैं। वे हर जगह चर्चा के लिए तैयार हैं।

SIR के मुद्दे पर दिल्ली आने को तैयार विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी यदि SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा करना चाहते हैं, तो वे इसके लिए दिल्ली आने को भी तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार SIR की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। राहुल गांधी के बहस के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा कि सड़क पर गुलाब लेकर आने और इस तरह बहस की बात करना बचपना है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी आखिर कब परिपक्व होंगे।

नक्सलवाद और झीरम घाटी पर भी आर-पार की चुनौती

विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर भी सार्वजनिक बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता नक्सलियों को अपना हीरो बताते हैं, जबकि झीरम घाटी हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की जान गई थी। ऐसे में राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि नक्सलवाद और झीरम घाटी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उनका क्या पक्ष है। शर्मा ने कहा कि इन विषयों पर वे किसी भी मंच और स्थान पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

छत्तीसगढ़ में BJP-कांग्रेस के बीच सियासी घमासान

राहुल गांधी को विजय शर्मा की चुनौती के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। SIR और नक्सलवाद के मुद्दों पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है। वहीं अब सबकी नजर इस बात पर है कि राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से विजय शर्मा की इस चुनौती पर क्या जवाब दिया जाता है।


संबंधित समाचार