होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह देशों पर फोड़ा 'टैरिफ बम, इराक सहित इन देशों के नेताओं को भेजा आधिकारिक पत्र... 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह देशों पर फोड़ा 'टैरिफ बम, इराक सहित इन देशों के नेताओं को भेजा आधिकारिक पत्र... 

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 देशों पर नई टैरिफ दरें लागू करने का ऐलान किया है। इन देशों में फिलीपींस, इराक, मोल्दोवा, अल्जीरिया, लीबिया और ब्रुनेई शामिल हैं। बता दें कि 1 अगस्त 2025 से नया टैरिफ आदेश लागू किया जाएगा।  ये फैसला ट्रंप ने उस समय आया है, जब पहले से ही जापान और साउथ कोरिया सहित 14 अन्य देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। बतादें कि, इन देशों के नेताओं को राष्ट्रपति ट्रंप ने आधिकारिक पत्र भेजकर टैरिफ की पूरी जानकारी दे दी है।

तांबे और दवाओं पर भी बड़ी दरें:

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका में तांबे (कॉपर) पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि फार्मा प्रोडक्ट्स (दवाओं) पर टैरिफ एक साल के भीतर 200% तक बढ़ सकता है। यह सब मिलाकर वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल पैदा हो गया है, क्योंकि व्यापारिक नीतियों में ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

किन देशों पर कितना टैरिफ: 

फिलीपींसः 25%
ब्रुनेई: 25%
मोल्दोवाः 25%
इराक: 30%
अल्जीरियाः 30%
लीबियाः 30%


संबंधित समाचार