होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

US-Israel Iran War: तेल-अवीव के पास मिसाइल गिरते ही फटी पाइपलाइन, सड़कें बनीं नदी, ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी...

US-Israel Iran War: तेल-अवीव के पास मिसाइल गिरते ही फटी पाइपलाइन, सड़कें बनीं नदी, ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी...

US-Israel Iran War Updates: मध्य पूर्व में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष में लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में Tel Aviv के पास मिसाइल गिरने के बाद एक बड़ी पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे सड़कें अचानक नदी जैसी दिखने लगीं।

तेल-अवीव के पास ‘वाटर बम’ जैसा दृश्य

गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह हुए इस हमले में मिसाइल के गिरते ही जमीन के नीचे की पाइपलाइन फट गई। सड़क पर तेज़ी से पानी भर गया है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है,  लेकिन राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुई है, चश्मदीदों के मुताबिक, यह दृश्य किसी ‘वाटर बम’ से कम नहीं था।

ट्रंप का बड़ा बयान: “ऑपरेशन लक्ष्य के करीब”

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने व्हाइट हाउस से संबोधन में कहा- “ऑपरेशन Epic Fury अपने मुख्य लक्ष्य के करीब है” “ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है” “मिसाइल और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया, तो अगले 2-3 हफ्तों में और बड़े हमले किए जा सकते हैं।

ईरान पर आरोप: परमाणु और आतंकी नेटवर्क

ट्रंप ने कहा कि इस सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना, उसके कथित आतंकी नेटवर्क को खत्म करना है, उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका 2015 की परमाणु डील से बाहर नहीं आता, तो आज स्थिति और गंभीर होती।

मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी

इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गईं हैं, उत्तरी इजरायल में अलार्म बज उठे, साथ ही लेबनान के सशस्त्र समूह ने भी हमले का दावा किया है। अल मलिकिया और येरौन में रॉकेट हमले, एवेन मेनाकेम में ड्रोन स्वार्म अटैक, सऊदी अरब ने रोके 4 ड्रोन शामिल है। Saudi Arabia के रक्षा मंत्रालय के अनुसार हाल के घंटों में 4 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया, क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

क्या बढ़ सकता है युद्ध?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका सीधे बड़े टारगेट (पावर प्लांट, ऑयल सेक्टर) पर हमला कर सकता है। ईरान जवाबी कार्रवाई तेज कर सकता है। पूरे मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। Iran और Israel के बीच जारी यह संघर्ष अब केवल सीमित सैन्य टकराव नहीं रह गया है। Donald Trump की चेतावनी और लगातार हो रहे हमलों से साफ है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।


संबंधित समाचार