होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UP NEWS : मुजफ्फरनगर में एक महिला ने लिखा देश के प्रधानमंत्री को पत्र, कहा बेटी वापस दिला दो

UP NEWS : मुजफ्फरनगर में एक महिला ने लिखा देश के प्रधानमंत्री को पत्र, कहा बेटी वापस दिला दो

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में रहने वाली एक महिला ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा हैं।जिसमे महिला ने लिखा हैं की मोदी जी किसी भी तरह मेरी बेटी वापस दिला दो, दरसल मुज़फ्फरनगर की जामिया नगर की एक महिला जिसका निकाह परवेज गुलमर्ग से 2014  से हुआ था जो की लन्दन का रहने वाला था

READ MORE : मध्य प्रदेश पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया यात्रा का स्वागत

दोनों के निकाह के 1 साल बाद सब कुछ सही था फिर साल भर बाद फरहाना ने एक बेटी को जन्म दिया। फरहाना के मुताबिक, बेटी के पैदा होने के बाद से परवेज ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया। इस बात की शिकायत फरहाना ने अपने भाई से की थी जिसके बाद पीडिता के भाइयों ने लन्दन के एक एनजीओ में इस बात की शिकायत की थी। जिसके बाद लन्दन की पुलिस ने स्टैंड लिया था फिर बाद में परवेज अपनी पत्नी और बच्ची को खुश रखने के लिए वापस भारत लौट गया। और मुज़फ्फरनगर के अम्बा विहार में फ्लैट लेकर रह रहा था यह 4 महीने तक सब सही था।

READ MORE : दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, नशामुक्ति केंद्र से वापस लौटा था आरोपी

फिर एक दिन पीडिता का पति परवेज अपनी बेटी को घुमाने के बहाने बाहर लेकर गया और वापस नहीं लौटा। परवेज अपनी बेटी को लेकर लन्दन चले गया। परवेज जाते समय फरहाना का पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज भी ले गया। तब से वह लगातार उसके पति परवेज से बेटी से मिलाने की गुहार लगा रही है। फरहाना के भाई तारिक सिद्दीकी ने बताया कि उसका बहनोई परवेज बहन को फोन पर भी टार्चर करता है। जब फरहाना ने परवेज से बेटी को वापस भेजने की बात कही तो उसने फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद उसने फोन काट दिया। तारिक ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से भी की है। इस सब मामले के बाद पीड़ित महिला फरहाना ने PM को पत्र लिखा हैं जिसमे बताया कि 6 साल पहले उसका पति धोखे से उसकी मासूम बेटी को अपने साथ लंदन ले गया। कई बार कहने के बाद भी उसने बेटी वापस नहीं की। अभी दो दिन पहले उसने फोन कर 3 तलाक भी दे दिया। महिला का कहना है कि वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करती है। मोदी जी किसी भी तरह से उसकी बेटी वापस दिला दें।

READ MORE : जेल में मसाज कराने के बाद अब मंत्री सत्येन्द्र जैन का जेल की बिस्तर में खाने का विडियो आया सामने

 


संबंधित समाचार