भोपाल : राजधानी भोपाल में 04 नवंबर को बीजेपी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाल रही है। जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी भोपाल पहुंच चुके है। जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा उनका स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत कुछ देर में होने जा रही है। जहां बीजेपी द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
कुछ देर में यात्रा होगी शुरू
यात्रा अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जाएगी। जिसमे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। हालांकि यात्रा से पहले अटल पथ पर सभा आयोजित की गई। जिसमे जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मंच पर मंत्री चैतन्य कश्यप, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित कई नेता उपस्थित रहे।
चुनाव जीतें तो आयोग अच्छा, हारें तो बेईमान - नड्डा
सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता के भरोसे को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। नड्डा ने चुनाव आयोग का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में जीत मिलने पर आयोग की सराहना करती है, लेकिन हारने पर उसी पर सवाल उठाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में जीतने पर पहलवान और चुनाव हारने पर चुनाव आयोग बेईमान हो जाता हैं।