होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: किसानों के समर्थन में उतरे उमंग सिंघार, गेहूं खरीदी 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग, CM को लिखा पत्र

MP POLITICS: किसानों के समर्थन में उतरे उमंग सिंघार, गेहूं खरीदी 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग, CM को लिखा पत्र

भोपाल : मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां जहां तेज कर दी है। तो वही दूसरी तरफ सरकार इस बार प्रदेश के करोड़ो किसानों को खरीदी पर 40 रूपए अतिरिक्त बोनस देने जा रही है। जिसके चलते किसानों को इस साल 2625 प्रति क्विंटल राशि के हिसाब से भुगतान किया जायेगा। तो वही इसके पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन को पत्र लिखा गेहूं खरीदी 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। 

ब्याज चुकाने की तारीख 30 अप्रैल करने की मांग 

इतना ही नहीं उमंग ने पत्र में डिफाल्टर किसानों का कर्ज माफ करने की भी मांग सरकार से की। साथ ही किसानों से बकाया वसूली की तारीख 31 मार्च की जगह 30 अप्रैल करने की बात लिखी। ताकि किसानों को कर्ज चुकाने के लिए थोड़ा समय मिल सके। 

पहले चरण में चार संभागों में होगी गेहू खरीदी 

मध्य प्रदेश में गेहू खरीदी इस बार दो चरणों में होने जा रही है। पहला चरण चार संभागों में होगा। जिसमे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन का नाम शामिल है। जहां  गेहूं खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी। तो वही दूसरा चरण 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। जहां सागर, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और रीवा में गेहूं खरीदी की जाएगी। 

 


संबंधित समाचार