होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UGC NET 2026 : यूजीसी-नेट ने दिसंबर सेशन के लिए आवेदन किए शुरू, 28 अक्तूबर लास्ट डेट, इस दिन होगी परीक्षा

UGC NET 2026 : यूजीसी-नेट ने दिसंबर सेशन के लिए आवेदन किए शुरू, 28 अक्तूबर लास्ट डेट, इस दिन होगी परीक्षा

भोपाल : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 28 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन में करेक्शन के लिए 2 नवंबर से 4 नवंबर तक का समय दिया गया है। तो वही लेट फीस के साथ उम्मीदवार 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा कर सकते है। 

जानें कौन कर सकते है आवेदन 

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास कर ली है या मास्टर्स के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।  जिन उम्मीदवारों ने 75% अंकों के साथ 4 वर्षीय ग्रेजुएशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है या फाइनल सेमेस्टर या ईयर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

इतनी है फीस

जनरल और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है। जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी एसटी, PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।

 दिसम्बर में होगी परीक्षा 

परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा। विषयवार टाइम टेबल जल्द ही जारी जारी होगा।

नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं

परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे। पेपर-1 कुल 100 अंक का होगा, 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-2 में  100 प्रश्न होंगे, यह कुल 200 अंकों का होगा। सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।


संबंधित समाचार