होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भाजपा सरकार के दो साल: जांजगीर में होगा भव्य आयोजन, जेपी नड्डा करेंगे सभा को संबोधित

भाजपा सरकार के दो साल: जांजगीर में होगा भव्य आयोजन, जेपी नड्डा करेंगे सभा को संबोधित

जांजगीर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार 22 दिसंबर को जांजगीर जिले के पुलिस ग्राउंड में एक बड़े राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

नड्डा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर में आयोजित मुख्य सभा को नड्डा संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने संभाली तैयारियों की कमान

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही देर शाम कलेक्टोरेट में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम को लेकर ओपी चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों और जिला अधिकारियों से संवाद किया और सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

सुबह से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत

कार्यक्रम के दिन सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोक कलाकार एवं विधायक अनुज शर्मा द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी।

कांग्रेस गढ़ में भाजपा का बड़ा आयोजन

गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। इसी तरह पड़ोसी जिले सक्ती की सभी सीटों पर भी कांग्रेस का कब्जा है। आसपास के विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी, कसडोल, सारंगढ़ और खरसिया में भी भाजपा का कोई विधायक नहीं है।

संगठन को मजबूत करने की रणनीति

ऐसी स्थिति में इस प्रदेश स्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल सहित संगठन के पदाधिकारियों ने संभाली है। भाजपा इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने और कार्यकर्ताओं को नए सिरे से सक्रिय करने की तैयारी में है। पार्टी इसे संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम मान रही है।

 


संबंधित समाचार