राजधानी : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक मकान की छत पर काम कर रहे दो मजदूरों की करंट लगाने की वजह से मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में जहां अफरा-तफरी मच गई है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आया सोलर पैनल
बताया जा रहा है कि मजदूर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उसे उठाने में इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे मजदूरों को तेज करंट लगा और उनकी मौत हो गई। जबकि तीसरा मजदूर सुरक्षित बच निकला।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हादसा होने की बात सामने आई है।