होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में दर्दनाक हादसा ! डंपर - ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक जिंदा जले ,,,VIDEO

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में दर्दनाक हादसा ! डंपर - ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक जिंदा जले ,,,VIDEO

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा जिले के फूले का पुरा गांव के पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

डंपर-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गए। जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस दौरान एक वाहन का डीजल टैंक फट गया और उसमे आग लगाने की वजह से दोनों चालकों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। 

जितेंद्र और सुरेंद्र सिंह गुर्जर की हुई मौत 

पुलिस ने मृतकों की पहचान 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह गुर्जर और सुरेंद्र सिंह गुर्जर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र डंपर लेकर दतिया की ओर जा रहा था और जितेंद्र ट्रक लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहा था। तभी रफ़्तार तेज होने के कारण दोनों वाहनों में टक्कर हो गई और चालक मौत के मुंह में समां गए। 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा  

इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार