होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित होंगी MP के ये टीचर्स, 48 शिक्षकों का 5 सितंबर को होगा सम्मान

MP NEWS : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित होंगी MP के ये टीचर्स, 48 शिक्षकों का 5 सितंबर को होगा सम्मान

भोपाल : 05 सितम्बर को हर साल देश के कुछ चयनित शिक्षकों का नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स से सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में इस साल भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से 48 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमे मध्य प्रदेश के 2 शिक्षकों का नाम शामिल है। यह सम्मान 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के दिन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। 

डॉ. अर्चना शुक्ला और शैलेंद्र प्रताप सिंह का होगा सम्मान 

दरअसल, सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता में योगदान के लिए 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 देने की घोषणा की है। जिसके लिए मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमे भोपाल की डॉ. अर्चना शुक्ला और सीधी के शैलेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है। जिन्हे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 

48 शिक्षकों को मिला अवॉर्ड

पुरस्कार के लिए चयनित लोगों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से जे. प्रकाश राव, आंध्र प्रदेश से राजेश कौलुरी, अरुणाचल प्रदेश से याकू टेम, असम से राजेश बोरदोलोई, दिल्ली से सुमन गोयल और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एकलव्य माडल आवासीय स्कूलों से जफर आलम शामिल हैं।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में गोवा से महादेव हनमंत शिंदे, गुजरात से नितिन कुमार महेंद्रकुमार पाठक, हरियाणा से अनिल कौशिक, हिमाचल प्रदेश से मंजरी वी. महाजन, जम्मू-कश्मीर से मोहम्मद अयाज रैना और मध्य प्रदेश से अर्चना शुक्ला शामिल हैं। इस सूची में महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और लद्दाख जैसे क्षेत्रों के शिक्षक भी शामिल हैं।

 





 

 

 


संबंधित समाचार