होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पानी के भीतर इंसानों की तरह राउंड टेबल मीटिंग करते दिखे कछुए, देखकर शॉक्ड हुए लोग

पानी के भीतर इंसानों की तरह राउंड टेबल मीटिंग करते दिखे कछुए, देखकर शॉक्ड हुए लोग

कुदरत की खूबसूरती और उसमें बसे जीव-जंतु इंसान की लापरवाही के चलते धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। पेड़-पौधे, जानवर और प्राकृतिक संसाधन निरंतर क्षति का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो दिल को खुशी से भर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

कछुओं की आपस में “मीटिंग”:

इस वीडियो में एक झील में कछुओं का एक समूह नजर आ रहा है, जो गोलमेज की तरह एक-दूसरे के चारों ओर बैठा है। बीच में दो कछुओं को आपस में “मीटिंग” करते देखना बेहद प्यारा और दिलचस्प लगता है, जैसे वे किसी सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हों। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं। यह नन्हे जीवों का यह अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।


संबंधित समाचार