होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Eye Care Tips: कमजोर होती नजर से हैं परेशान? आंखों की सेहत के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Eye Care Tips: कमजोर होती नजर से हैं परेशान? आंखों की सेहत के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

हेल्थ डेस्क। आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग काम के दबाव के कारण अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन के सामने रहने से आंखों में थकान, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

वहीं, बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी में बदलाव आना भी सामान्य है। ऐसे में आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित जांच जरूरी है। स्क्रीन इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में ब्रेक लेना और हरी सब्जियों व पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, प्राकृतिक उपाय चश्मे का नंबर कम करने की गारंटी नहीं देते। लेकिन कुछ ऐसे तरीके है। जिसके इस्तेमाल से आपकी आखों की रोशनी थोड़ी ठीक हो सकती है। तो चलिए जानते है क्या है वो उपाय .... 

एक्सरसाइज 

आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। 

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं।

संतरे और गाजर का जूस

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप संतरे और गाजर के जूस का सेवन भी कर सकते हैं. आप चाहें तो इनका सेवन ऐसे भी कर सकते हैं. खाने के बाद या फिर किसी भी समय 1 संतरे और गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद  कर सकता है. 

मेथी

मेथी का सेवन या फिर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करना भी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आप रात को मेथी को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. 

पालक

पालक कई ऐसे गुणों से भरपूर होती है जो हमारे पूरे स्वास्थय के लिए फायदेमंद होता है. इसमें आयरन, जिंक, विटामिन ए और ई पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है. आप पालक की सब्जी, सूप या फिर इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं. 

बादाम और शकरकंद

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए. वहीं शाम के समय शकरकंद खानी चाहिए. इन दोनों चीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. 

सरसों का तेल

सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं।

त्रिफला 

त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।


संबंधित समाचार