होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news : नीट की तैयारी कर रही छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

indore news : नीट की तैयारी कर रही छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी, इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्रा हादसे के समय फ़ोन पर बात कर रही थी। इसके बाद अचानक वो उचाई से गिर गई। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना देर रात भंवरकुआं थाना क्षेत्र के न्यू बर्ग कॉलोनी इलाके की है। 

भंवरकुआं थाना क्षेत्र की घटना

बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा अवंतिका मौर्य अपनी बड़ी बहन के साथ इंदौर की धाकड़ कॉलोनी में रह कर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लेकिन लगातार मिल रही असफलता के चलते छात्रा काफी परेशान थी। 

हादसे के समय छात्रा अपनी बहन से बात कर रही थी 

गुरुवार रात छात्रा अपनी बहन से मोबाइल पर बात करते हुए सीढ़ियों की तरफ गई थी। कुछ देर बाद अचानक नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। 

मामले की सभी पहलुओं से की जा री जांच

अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. उसकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं और पीजी मेडिकल की तैयारी कर रही हैं जबकि पिता भी डॉक्टर हैं और इन दिनों प्रशिक्षण के सिलसिले में इंदौर आए हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 


संबंधित समाचार