
Top 10 Billionaire: अरबपतियों की संपत्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों कली लिस्ट के टॉप 10 में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी बाहर हो गए हैं , फ़रवरी में मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 8वें स्थान पर थे। इनकी संपत्ति अब 84 अरब डाॅलर हो गई है इसके साथ अब वो 13 वें स्थान पर आ गये हैं. वहीं गौतम अडानी इस लिस्ट में जनवरी मेंचौथे स्थान पर थे अब वो 83.9 अरब संपत्ति के साथ 23 वें स्थान पर है।
अरबपतियों की लिस्ट में ये आगे:
अरबपतियों के लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट 202 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर हैं. एलन मस्क संपत्ति 172 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर, जेफ बेजोस- 139 अरब डॉलर तीसरे , बिल गेट्स- 125 अरब डॉलर, वारेन बफेट- 115 अरब डॉलर, लैरी एलिशन- 112 अरब डॉलर, लैरी पेज- 110 अरब डॉलर, स्टीव बाल्मर- 109 अरब डॉलर, सर्गी ब्रिन- 104 नौवें नंबर पर और दसवें स्थान पर कार्लोस स्लिम- 93.7 अरब डॉलर हैं।
read more : AAM AADMI PARTY ने लिया बड़ा फैसला, महाराष्ट्र के सभी समितियों को किया भंग