होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Happy Makar Sankranti 2026: आज है मकर संक्रांति, शुभ संदेशों से करें दिन की शुरुआत, जीवन में आए उजाला और मिठास...

Happy Makar Sankranti 2026: आज है मकर संक्रांति, शुभ संदेशों से करें दिन की शुरुआत, जीवन में आए उजाला और मिठास...

Happy Makar Sankranti 2026: आज देशभर में मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार केवल स्नान-दान, तिल-गुड़ और पतंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक बदलाव, नई शुरुआत और आपसी सौहार्द का प्रतीक भी है।मकर संक्रांति का सबसे बड़ा संदेश है अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना। 

मकर संक्रांति का आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व:

जिस तरह सूर्य उत्तरायण होकर नई ऊर्जा का संचार करता है, उसी तरह यह पर्व हमें नकारात्मक सोच छोड़कर आशा और संतुलन की राह अपनाने की प्रेरणा देता है।इस दिन तिल और गुड़ का सेवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी रिश्तों में मिठास बनाए रखें। पतंगों की ऊंची उड़ान सपनों को नई दिशा देती है, जबकि दान-पुण्य मन को हल्का और सकारात्मक बनाता है। यही वजह है कि मकर संक्रांति पर भेजी गई शुभकामनाएं केवल शब्द नहीं होतीं, बल्कि भावनाओं का सच्चा स्पर्श बन जाती हैं। 

संतुलन और सकारात्मक सोच का उत्सव:

मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि यह आशा, संतुलन और सकारात्मक सोच का उत्सव है। इस दिन अपनों को भेजी गई शुभकामनाएं उनके जीवन में उजाले की किरण बन सकती हैं। कामना है कि यह संक्रांति आपके और आपके प्रियजनों के लिए स्वास्थ्य, स्थिरता और सफलता लेकर आए। 

मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या ना करें:

प्रात:काल सूर्य को अर्घ्य दें. फिर संभव हो तो गीता का पाठ, शनि देव और सूर्य और शनि देव के मंत्रों का जाप करें. इसके साथ ही पुण्यकाल में नए कंबल, अन्न और घी का दान करें. इस बार गुड़ और तिल का दान करना भी विशेष शुभ रहने वाला है. इसके साथ ही एक पीपल का पौधा भी इस दिन जरुर लगाए, वहीं इस दिन भोजन में विशेष कर नए अन्न की खिचड़ी बनाएं, और भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप में ग्रहण करें. 


संबंधित समाचार