होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किराए पर दिए जाएंगे खाली कार्यालय

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किराए पर दिए जाएंगे खाली कार्यालय

भोपाल : राजधानी भोपाल के ISBT कॉम्प्लेक्स के मीटिंग हॉल में आज नगर निगम परिषद की एक अहम बैठक हुई। जिसमे टैक्स बढ़ाने और कमिश्नर की गैरमौजूदगी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। तो वही बैठक के दौरान कई एहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। जिसके तहत अब नगर निगम अपने भवनों को किराये पर देगा। साथ ही इंडियन हाउस को दो साल की अवधि के लिए किराए पर देने की भी सहमति दे दी गई है। 

इन सम्पतियों को किराए पर दी जाएगी 

इसके साथ ही नगर निगम की विभिन्न खाली संपत्तियों को मासिक किराए पर देने के प्रस्ताव को भी परिषद ने हरी झंडी दे दी है। इनमें न्यू मार्केट स्थित जनसंपर्क कार्यालय, स्मार्ट सिटी कार्यालय के कुछ हिस्से, मनीषा मार्केट शाहपुरा स्थित बिल्डिंग परमिशन शाखा, आईएसबीटी का खाली कार्यालय और माता मंदिर स्थित हर्षवर्धन कॉम्पलेक्स के रिक्त कार्यालय शामिल हैं। वार्ड नंबर-31 के नवीन मुख्यालय भवन के सर्विस ब्लॉक को भी किराए पर देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

बैठक में नव निर्मित अटल भवन में कैफेटेरिया शुरू करने का भी प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। वहीं, सोन चिरैया हॉकर्स कॉर्नर से जुड़े प्रस्ताव पर दोबारा विचार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा के बाद निगम परिषद की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।


 


संबंधित समाचार