होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

most expensive wood : इस लकड़ी की कीमत में आप खरीद सकते हैं एक फ्लैट, जानें कौनसी है ये लकड़ी

most expensive wood : इस लकड़ी की कीमत में आप खरीद सकते हैं एक फ्लैट, जानें कौनसी है ये लकड़ी

घर बनवाना सभी का सपना होता है, एक घर अपना, खुद का। ज़ाहिर है इसके लिए आप अच्छे फर्नीचर भी बनवाएंगे। इसके लिए अपना बजट के हिसाब से लकड़ी चुनते हैं। सागौन, शीशम, बबूल ये आम लकड़ियां हैं। लकिन जब बात करें महंगी लकड़ी की तो भारत में चंदन, खास तौर से लाल चंदन काफी महंगा माना जाता है। क्योंकि ये काफी सालों में उपयोग के लायक बनता है। चंदन लकड़ी की स्मग्लिंग भी की जाती है और ‘पुष्पा’ को कौन नहीं जानता। इस फिल्म से भी चंदन की महंगाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है, ये दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी नहीं है। दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी अफ्रीकन ब्लैक वुड है। सकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। हालांकि इसपर कोई फिल्म नहीं बनी है। 

क्यों है इतना महंगा

दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी अफ्रीकन ब्लैकवुड को माना जाता है। ये धरती पर सबसे कीमती वस्तुओं में गिनी जाती है, क्योंकि ये दुनिया में काफी कम मात्रा में पाई जाती है। इसके पेड़ पूरी दुनिया में केवल 26 देशों में ही लगा करते हैं। इसके एक पेड़ को पूर्णरूप से विकसित होने के लिए 60 सालों का समय लगा करता है। लेकिन कई लोग धन के लालच में इन्हें पहले की काट कर बेच देते हैं। इससे अब इनकी संख्या में कमी आने लगी है। इससे लगातार सके दाम में भी वृद्धि होती ही जा रही है। 

किनती है कीमत 

अफ्रीकन ब्लैक वुड, जैसा कि नाम से ही पता चलता है। ये अफ्रीका महाद्वीप में ही लगा करता है। यहां के मध्य और दक्षिणी भागों में इसकी बहुतायत पाई जाती है। इसकी कीमत सात से आठ लाख रुपए किलो है। यानी एक सामान्य व्यक्ति जिस कीमत में फ्लैट खरीद सकता है उस कीमत में इस लकड़ी का एक डबल बेड ही बनता है। आपको बता दें इस लकड़ी से शहनाई, बांसुरी, गिटार, के साथ कई प्रकार के वाध्य यंत्र बनाए जाते हैं। लेकिन इससे बने हर सामान की कीमत काफी ज्यादा होती है। इससे अमीर लोग अपने घर को आकर्षक लुक देने के लिए फर्नीचर बनवाया करत हैं। 

सुरक्षा में तैनात हैं जवान 

जैसा की हमने ऊपर जिक्र किया है कि ये लकड़ी काफी महंगी है और इसकी इस कीमत के कारण स्मग्लिंग या समय से पहले काट भी लिया जाता है। इस कारण अफ्रीका के जिन इलाकों में ये लकड़ी होती है वहां इसकी स्मग्लिंग को रोकने के लिए जवान तैनात किए जाते हैं। खास तौर से केन्या और तंजानिया में इस स्मग्लिंग को रोकने के लिए हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। ताकी इस खास पेड़ की स्मग्लिंग में रोक लगाई जा सके। 
 


संबंधित समाचार