होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

एशिया कप 2025 : नकवी को एसीसी से चलता करेगा BCCI, जल्द ही भारत भेजी जाएगी ट्रॉफी... 

एशिया कप 2025 : नकवी को एसीसी से चलता करेगा BCCI, जल्द ही भारत भेजी जाएगी ट्रॉफी... 

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के बीच  एशिया कप 2025 की ट्रॉफी के लिए पिछले कुछ दिनों से विवाद जारी है। इन सबके बीच यह बड़ी खबर सामने आई है कि एशिया कप की यह ट्रॉफी फिलहाल दुबई स्थित एसीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में रखी हुई है, जिसे जल्द ही भारत लाया जाएगा।

भारत भेजी जाएगी ट्रॉफी: 

रिपोर्ट से मिली जानकारी मुताबिक इस ट्रॉफी को या तो औपचारिक रूप से भारत भेज दिया जाएगा या दुबई में किसी भारतीय अधिकारी को सौंप दिया जाएगा, जो इसे वापस ले आएंगे। सूत्रों के मुताबिक नकवी मंगलवार तक दुबई में ही मौजूद थे, जहां एसीसी का क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है। बता दें कि नकवी ने हाल ही में संपन्न हुई एसीसी की बैठक में ट्रॉफी को भारत में भेजने से इनकार कर दिया था।

क्या है ट्रॉफी का विवाद:

फाइनल के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। एसीसी अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर सुझाव दिया कि पुरस्कारों की प्रस्तुति एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से करा ली जाए, लेकिन नकवी ने ऐसा नहीं होने दिया। इसके बाद नकवी भारतीय टीम की ट्रॉफी को अपने साथ लेकर होटल रवाना हो गए। बीते मंगलवार को एसीसी की बैठक में वह ट्रॉफी देने की बात से पीछे हट गए थे।

नकवी को चलता करेगा BCCI: 

इस ट्रॉफी के विवाद के बाद से बीसीसीआई नकवी को एसीसी के अध्यक्ष पद से हटाने की योजना बना रहा है। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि वे रिपोर्ट दर्ज कराने और यूएई के अधिकारियों से आग्रह करने की योजना बना रहे हैं कि नकवी के आचरण की आधिकारिक जांच होनी चाहिए। उनका तर्क है कि उनके व्यवहार ने विजेता टीम के अपमान के साथ-साथ इस मामले में राजनीति भी शामिल की है।

बैठक में किया खेद व्यक्त: 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी ने बैठक में बीसीसीआई से खेद व्यक्त किया और माना था कि फाइनल के बाद स्थिति इतनी बिगड़नी नहीं चाहिए थी। इस गलती को स्वीकारने के बावजूद उन्होंने बीसीसीआई को सीधे तौर पर ट्रॉफी देने से इनकार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी ने सुझाव दिया कि भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव दुबई जाकर व्यक्तिगत रूप से उनसे ट्रॉफी लें। हालांकि, इस पर बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों ने आपत्ति व्यक्त की है।


संबंधित समाचार