भरता में अधिकतर लोगों को पानी पूरी खाना बहुत ज्यादा पसंद है। यह खाने में जितना स्वादिस्ट लगता है। उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। यह पेट को आराम पहुंचता है। साथ ही वजन भी कम करने में मदद करता है। हालांकि कुछ लोग इसे हानिकारक मानते है। लेकिन इसके काफी फायदे है। तो चलिए जानते है क्या है इसके फायदे। .. अलग अलग जगहों पर लोग इसको गोलगप्पे, पानीपुरी, फुल्की या फिर पुचका भी कहते है।
मोटापा को बढ़ने से रोकता है
अक्सर अपने लोगों को गोलगप्पा शोक से खाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते है कि स्वाद से भरपूर गोलगप्पा आपका वजन कम करने का भी काम करता है। दरअसल, गोलगप्पे में धनिया, पुदीने की चटनी, कच्चा आम मिला के साथ साथ हींग भी होती है। जो पेट के लिए बहुत सही है और मोटापा को बढ़ने से रोकते हैं।
मुंह के छालों में भी आराम मिलता है
गोलगप्पे के पानी में जलजीरा, इमली और पुदीना होता है। इस तरह तीखा-खट्टा खाने से पेट साफ होता है और छालों का पानी निकल जाता है जिससे वह सूख जाते हैं।
पाचन रहता है सही
गोलगप्पा खाने से पाचन सही होता है. दरअसल इसके पानी में पुदीना, जीरा और हींग डाला जाता है. ये सभी पाचन के लिए अच्छा होता है. हींग गैस के लिए अच्छा होता.
खांसी और जुकाम से दिलाता है राहत
गोलगप्पे के पानी में पुदीना और हींग होता है जो आपको खांसी और जुकाम से राहत दिला सकता है। साथ ही एसिडिटी में भी आराम मिल सकता है।
मूड को फ्रेश करते हैं गोलगप्पे
कई बार गर्मियों के मौसम में जी घबरा जाता है और बार-बार कुछ ठंडा और पानी पीने का मन करता है। ऐसे में अगर आप गोलगप्पे खाएं और उसके बाद पानी पिएं तो मूड भी फ्रेश हो जाता है। फिर प्यास भी कम लगती है