होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

तमिल अभिनेता विशाल ने की साई धनशीका से सगाई, जन्मदिन के दिन दिया फैंस को खास तोहफा

तमिल अभिनेता विशाल ने की साई धनशीका से सगाई, जन्मदिन के दिन दिया फैंस को खास तोहफा

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी ने अपने 48वें जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री साई धनशीका के साथ सगाई कर ली है। यह खूबसूरत पल दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सेलिब्रेट किया। सगाई समारोह की तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विशाल और धनशीका ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी

तस्वीरों में साई धनशीका पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि विशाल सफेद शर्ट और वेस्टी में नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे को फूलों की माला पहनाई और फिर अंगूठी की रस्म अदा की। एक फोटो में विशाल अपनी मंगेतर को प्यार से बाहों में लिए नजर आ रहे हैं।

पोस्ट में विशाल ने क्या लिखा?

इंस्टाग्राम पोस्ट में विशाल ने लिखा, “आप सभी का धन्यवाद जो दुनिया के हर कोने से मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहे हैं। आज का दिन मेरे लिए और भी खास बन गया क्योंकि मैंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। सगाई की यह खुशी साई धनशीका और हमारे परिवारों के साथ मिलकर मनाई। आप सभी से आशीर्वाद और प्यार की उम्मीद है।”

दोनों सितारों का करियर

विशाल ने 2004 में 'चेल्लामाए' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'संडकोझी', 'थामिरभारानी', 'थिमिरु' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक निर्माता के रूप में भी उन्होंने कई फिल्में दी हैं और उन्हें 2006 में कलैमामणि अवॉर्ड से नवाजा गया था। साई धनशीका ने 2006 में तमिल फिल्म 'थिरुडी' से करियर शुरू किया था। उन्हें ‘कबाली’ में रजनीकांत की बेटी की भूमिका के लिए खासा सराहा गया था। वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय हैं।


संबंधित समाचार