होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

T20I batting rankings: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा 5 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, बल्लेबाजी रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान... 

T20I batting rankings: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा 5 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, बल्लेबाजी रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान... 

T20 I batting rankings : ICC पुरुष T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान का 2020 में बनाया गया 919 अंकों का रिकॉर्ड931 रेटिंग अंकों के साथ तोड़ दिया। एशिया कप में अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार अर्धशतक की बदौलत यह मुकाम हासिल किया और साथ ही  T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

अभिषेक का प्रदर्शन:

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले साल ही डेब्यू किया था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने सबको काफी प्रभावित किया है। एशिया कप में 44.85 की औसत से 314 रन बनाने पर वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं। उनकी रेटिंग अब 926 अंक है, जो भारत के सूर्यकुमार यादव (912) और विराट कोहली (909) से भी आगे है।

T20I बल्लेबाजी रैंकिंग:

इस साल के T20I बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-6 में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा 931 रैंकिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। डेविड मलान (इंग्लैंड) - 919 रैंकिंग पर दूसरा स्थान,  सूर्यकुमार यादव (भारत) - 912 रैंकिंग पर तीसरा,  विराट कोहली (भारत) - 909 के साथ ही चौथा, आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 904 को पांचवां और  बाबर आजम (पाकिस्तान) - 900 की  रैंकिंग के साथ छठवें नंबर पर रखा गया है।  

हार्दिक पांड्या को सैम अयूब ने पछाड़ा:

वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ हैं। दरअसल एशिया कप में 8 विकेट लेकर पाकिस्तान के सैम अयूब ने भारत के हार्दिक पांड्या को हटाकर पहला स्थान हासिल कर किया है। पांड्या फिलहाल अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि  श्रीलंका के चरिथ असलांका (30वें) और पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज (13वें) ने भी रैंकिंग में सुधार कर लिया है।

चक्रवर्ती गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1:

इसके साथ ही अन्य भारतीय खिलाड़ियों का जलवा  संजू सैमसन 8 पायदान ऊपर चढ़कर 31वें स्थान पर पहुंचे। तिलक वर्मा ने एशिया कप में 213 रन बनाकर तीसरा स्थान बरकरार रखा। कुलदीप यादव 9 पायदान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर हैं, और वरुण चक्रवर्ती 7 विकेटों के साथ T20I गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं।

एशिया कप में खास प्रदर्शन: 

इन सब के अलावा  एशिया कप में इन खिलाड़ियों ने भी अपना खास प्रदर्शन किया  है जिसमें  श्रीलंका के पथुम निसांका 261 रनों के साथ 5वें स्थान पर, बांग्लादेश के रिशाद हुसैन 6 पायदान ऊपर 20वें स्थान पर, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 11 पायदान की छलांग के साथ 13वें स्थान पर और कुसल परेरा 2 पायदान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर हैं।


संबंधित समाचार