होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

T20 World Cup Final: उधारी का बैट बना लकी चार्म, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ठोकी रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी...

T20 World Cup Final: उधारी का बैट बना लकी चार्म, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ठोकी रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी...

Abhishek Sharma ने आईसीसी मेन्स ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। रविवार (8 मार्च) को Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए।

फाइनल में 18 गेंदों में जड़ी ऐतिहासिक फिफ्टी:

अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक बन गया। इसके साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी भी रही।

संजू सैमसन के साथ मिलकर दी धमाकेदार शुरुआत:

अभिषेक शर्मा ने Sanju Samson के साथ मिलकर भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 96 रन जोड़ दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर में से एक रहा। इस तेज शुरुआत ने भारतीय टीम के बड़े स्कोर की मजबूत नींव रख दी।

शिवम दुबे का बैट बना लकी:

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने फाइनल में अपना नहीं बल्कि Shivam Dube का बैट इस्तेमाल किया था। अभिषेक ने बताया कि फाइनल की सुबह उन्होंने कुछ नया ट्राई करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल आसपास नहीं थे, इसलिए उन्होंने शिवम दुबे से उनका बैट मांग लिया और उसी से बल्लेबाजी की।

लगातार तीन पारियों में हुए थे डक:

पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। शुरुआती तीन पारियों में वह शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद भी उनका बल्ला खामोश ही रहा, जिसके चलते उन पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने उन पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक शर्मा ने कहा कि मुश्किल समय में टीम के साथियों का भरोसा ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।

बड़े मंच पर चमके अभिषेक:

आखिरकार फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में शानदार पारी खेलकर अभिषेक शर्मा ने साबित कर दिया कि बड़े खिलाड़ी वही होते हैं जो बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। उनकी यह पारी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाली है।


संबंधित समाचार