होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sunscreen Benefits : सनस्क्रीन के है हैरान करने वाले फायदे, इस्तेमाल करते ही खूबसूरती जाएगी और निखर

Sunscreen Benefits : सनस्क्रीन के है हैरान करने वाले फायदे, इस्तेमाल करते ही खूबसूरती जाएगी और निखर

Sunscreen Benefits : खूबसूरत लगना किसे पसंद नहीं है। अक्सर लोग अपने आप को जवा और सुंदर दिखाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। जिससे उन्हें फायदा तो मिलता है। लेकिन ये कितने महंगे होते है कि हर कोई इसे खरीद नहीं पता। ऐसे में आज हम आपको सनस्क्रीन के बारे में बताने जा रहे है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को धूप से बचाता है। बल्कि स्किन को हेल्दी, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में मदद भी करती है। इसके साथ हीसनस्क्रीन में मौजूद कई तत्व आपकी ख़ूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करते है। तो चलिए जानते है कि सनस्क्रीन लगाने से  क्या क्या फायदे होते है। 

सनबर्न से बचाव में करता है मदद

गर्मियों के मौसम में अक्सर त्वचा बुरी तरह से झुलस जाती है और सनबर्न की शिकायत होने लगती है। ऐसे में अगर आप बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन लगा ले तो आपकी स्किन पर एक सुरक्षा परत बन जाएगी। जिससे आपकी त्वचा खराब होने से बच जाएगी। 

टैनिंग नहीं होगी  (Avoids Tanning)

सूरज से निकलने वाले यूवी किरणों भी त्वचा के लिए हानिकारक है। इससे त्वचा टैन हो जाती है। टैनिंग यानि हमारे शरीर का वो खुला हिस्सा जो सूर्य के संपर्क में ज्यादा देर रहने की वजह से काला पड़ जाता है, उसे टैनिंग कहते हैं। अगर आप भी अपने स्किन को टैनिंग से बचाना चाहते है तो घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाए। यह आपके शरीर को सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेगा। 

स्किन कैंसर से बचाव (Reduces The Risk Of Skin Cancer)

सनस्क्रीन स्किन को कैंसर से भी बचाने में मदद करता है। मसलन मेलानोमा, यह त्वचा का सबसे खराब माना जाने वाला कैंसर होता है जो महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक है। 

 झाइयां, फाइन लाइन्स  को दूर रखने में करता है मदद 

दरअसल सनस्क्रीन आपकी त्वचा पर एक तरह की रक्षा परत बना लेता है जिससे सूरज की किरणें सीधे आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं, जिससे झाइयां, फाइन लाइन्स और झुर्रियों से बचाव आसान हो जाता है। आप किसी भी कपंनी का सनस्क्रीन का अपनी त्वचा के हिसाब से उपयोग कर सकते है। 

हाइपरपिगमेंटेशन से बचाव (Avoids Hyperpigmentation)

हाइपरपिगमेंटेशन का मतलब है त्वचा पर गहरे रंग के धब्बे आ जाना और ऐसा ज्यादा समय तक धूप के संपर्क में रहने से होता है। लगातार सनस्क्रीन के इस्तेमाल से हाइपरपिगमेंटेशन दूर होने लगती है।

मेलास्मा को रोके (Avoids Melasma)

मेलास्मा एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा पर भूरे और हल्के भूरे धब्बे पड़ने लगते हैं। धूप में अधिक रहने से मेलास्मा की समस्या भी बढ़ने लगती है जिसे सनस्क्रीन से कम किया जा सकता है।  

सनस्क्रीन के अंदर क्या क्या होता है 

सनस्क्रीन यह एक तरह की क्रीम, लोशन या स्प्रे होती है। इसमें ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो UV किरणों को स्किन तक पहुंचने से रोकते हैं या उनका असर कम करते हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि सनस्क्रीन केवल बाहर धूप में जाने के लिए होती है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। दरअसल, UV किरणें खिड़कियों के शीशों से भी अंदर आ सकती हैं। ये किरणें स्किन की गहराई तक पहुंचकर उसे धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, मोबाइल और लैपटॉप से निकलने वाली ब्लू लाइट भी स्किन को प्रभावित कर सकती है। यह लाइट स्किन टोन को असमान बनाती हैं और समय के साथ स्किन की चमक फीकी पड़ सकती है। इसलिए स्किन को हेल्दी, यंग और प्रोटेक्टेड रखने के लिए सनस्क्रीन उपयोग जरूरी करे। 

 


संबंधित समाचार