मेष राशि
आज मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन में कुछ असुविधाएं आ सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि
नौकरी में तरक्की के नए अवसर सामने आ सकते हैं। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। हालांकि खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। खर्च बढ़ने की संभावना है, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। बेवजह के गुस्से से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
आज कर्क राशि के जातकों के लिए कार्यों में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मित्र के सहयोग से रोजगार का अवसर भी मिल सकता है।
सिंह राशि
परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
कन्या राशि
आज संयम बनाए रखना जरूरी होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद की स्थिति बन सकती है। बातचीत में संतुलन रखना फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि
नौकरी में कार्यक्षेत्र बदलने की संभावना बन सकती है। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी और इसका सकारात्मक असर लोगों पर पड़ेगा। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आज मान-सम्मान मिलने के योग हैं। अपनी और पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जिम्मेदारियों को धैर्य के साथ पूरा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
धनु राशि
संतान के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। खर्च बढ़ सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में अनावश्यक विवादों से दूर रहें।
मकर राशि
भवन या संपत्ति से आय का नया जरिया बन सकता है। कारोबार में बदलाव के योग हैं। काम का दबाव और मेहनत दोनों बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसान हो सकते हैं।
कुंभ राशि
आय में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन साथ ही अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
आज शासन-सत्ता से जुड़े लोगों का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आय बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा।