रायपुर : छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर अपने मासिक स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से आंदोलन कर रहे है। जिसे अब स्थगित करने का निर्णय लिया है। दरअसल, आज शासकीय मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों और JDA के पदाधिकारियों की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ बैठक हुई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
15,900 रूपए मिलते थे स्टाइपेंड
बता दें कि अभी तक छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न डॉक्टरों को 15,900 रूपए मिलते थे। जो की इस बढ़ती महंगाई में बहुत कम था। इसी के चलते लंबे समय से इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड की वृद्धि की मांग कर रहे थे।
महंगाई और रहने-खाने का खर्च काफी बढ़ा
जूडो का कहना है कि वे अस्पताल की रीढ़ हैं। 24 घंटे बिना ब्रेक के काम करते हैं, लेकिन उन्हें मेहनत की तुलना में कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है। बता दें कि यह हड़ताल राजनांदगांव, रायगढ़ समेत दूसरे मेडिकल कॉलेजों में चल रहा था।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन
इधर, स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल आंदोलन को 30 अगस्त तक स्थगित कर दिया है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर से बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलने की उम्मीद है।
सितंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ स्टाइपेंड
इधर, आईएमए-एमएसएन छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक शाहदिल खुसरू के अनुसार, विभागीय फाइलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर से बढ़ा हुआ स्टाइपेंड डॉक्टरों को मिलना शुरू हो सकता है।