होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HEALTH TIPS: बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह

HEALTH TIPS: बारिश में बना ले इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बीमार, जानें वजह

Vegetables to Avoid in Monsoon :  बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में लोगों को अपने सेहत पर खास ध्यान देना की जरूरी होती है। ताकि बारिश के सीजन में वो खुद को और परिवार को हेल्थी रख सके। ऐसे में आज हम आपको बारिश के मौसम में किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानें मानसून में किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए,,, । 

मशरूम

मशरूम नमी वाली जगहों पर उगता है और इसमें फंगस लगने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए मानसून में इन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बारिश के मौसम में मशरूम न खाएं।

फूल गोभी  

फूल गोभी में छोटे-छोटे फूल होते हैं, जिसमें धूल, कीटाणु और छोटे कीड़े आसानी से छिपे रहते हैं। इनमें कीड़े आसानी से दिखाई भी नहीं देते। साथ ही, मानसून में नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी ज्यादा होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में फूल गोभी खाने से बचें।

हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों का साग)  

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन मानसून में इन्हें खाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में नमी की वजह से इन पर कीटाणु और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, इनमें मिट्टी और गंदगी चिपकी रहती है, जिससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में इन सब्जियों को डाइट में शामिल न करें। 

ब्रोकली  

ब्रोकली भी फूल गोभी की तरह ही होती है, जिसमें धूल और कीटाणु आसानी से जमा हो जाते हैं। मानसून में इसे खाने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि ब्रोकली न खाएं और कच्ची या हल्की स्टीम्ड ब्रोकली तो बिल्कुल न खाएं। 

बैंगन  

बारिश के मौसम में बैंगन में आसानी से कीड़े लग जाते हैं। इसके गहरे रंग के कारण कई बार इन कीड़ों को देखना मुश्किल हो जाता है। अगर गलती से कीड़े लगे हुए बैंगन खा लिए, तो पेट से जुड़ी परेशानियां, खासकर फूड पॉइजनिंग होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए अगर बैंगन खाना भी हो, तो उसे काटकर अंदर से अच्छी तरह चेक करके ही खाएं। 

 

Disclaimer: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या विशेष आहार संबंधी सलाह के लिए योग्य डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।


संबंधित समाचार