Karur Rally Tragedy: तमिलनाडु के करूर तमिल एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की रैली में शनिवार की शाम को भगदड़ मच गई। जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि इस बीच अनुमति से दोगुनी भीड़ थी, लेकिन एक बच्ची के लापता होने की अफवाह और चप्पल फेंकने की घटना स्थिति को पूरी तरह बिगाड़ दिया। इस हादसे में लगभग 39 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 13 पुरुष, 9 बच्चे और 17 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा कुल 51 लोग घायल हुए हैं, इसमें से कई लोगों की हालत काफी गंभीर है।
भीड़ का सैलाब और अफरा-तफरी:
‘वेलिचम वेलीयेरु’ नामक इस रैली के लिए प्रशासन ने 30,000 लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन करीब 60,000 लोग पहुंच गए। गर्मी और धक्कामुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। विजय ने खुद पानी की बोतलें फेंककर मदद करने की कोशिश की, लेकिन अचानक एक बच्ची के लापता होने की अफवाह और चप्पल फेंकने की घटना ने भगदड़ को और बढ़ा दिया।
स्टालिन ने घायलों से की मुलाकात:
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर जाकर घायलों से मुलाकात की और मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने जांच के लिए हाईकोर्ट की रिटायर्ड जज अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में आयोग बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए कहा, “करूर की घटना दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।”
मुआवजा की घोषणा:
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर जाकर घायलों से मुलाकात की, और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री लोक राहत कोष से 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे और अस्पतालों में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए कहा, “करूर की घटना दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।” राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम ने घटना पर गहरा शोक जताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया जत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया।
सीएम स्टालिन से शाह ने की बात:
तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्यपाल रवि और मुख्यमंत्री स्टालिन से बात की, इसके साथ ही हर संभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।
घटना के बाद विजय का पहला पोस्ट:
विजय ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, रैली में हुई भगदड़ पर 'मेरा मन टूट गया है। मैं असहनीय, ना बताई जा सकने वाली पीड़ा और दुख से छटपटा रहा हूं। इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त जिसके बाद विपक्ष ने सरकार और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया, जबकि टीवीके ने सुरक्षा चूक का दोष प्रशासन पर मढ़ा।