होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

stabbed to death : मेरठ में दिनदहाड़े भरे बाज़ार आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, छात्रों ने जमकर किया हंगामा

stabbed to death : मेरठ में दिनदहाड़े भरे बाज़ार आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, छात्रों ने जमकर किया हंगामा

stabbed to death : उत्तर प्रदेश के मेरठ में कुछ युवकों ने मिलकर भरे बाज़ार के बीच एक युवक को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी है वारदात की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने घटनास्थल में  पहुंचकर हंगामा कर दिया।

READ MORE :  न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपने पद से देंगी इस्तीफा, अपने कार्यकाल को बताया चुनौतीपूर्ण

सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। मृतक कार्तिक भड़ाना फफूंडा गांव का रहने वाला था। उसके पिता संजय भड़ाना पेशे से किसान हैं। पिछले कुछ समय से उनका परिवार यहां मेरठ के शास्त्रीनगर में रह रहा है। कार्तिक कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम कार्तिक कहीं जा रहा था। तभी दूसरे छात्रों का गुट भी वहां पहुंचा। उन लोगों ने कार्तिक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। तभी छात्रों के गुट ने मिलकर कार्तिक पर चाकू से हमला कर दिया। तरुण नामक युवक ने कार्तिक को दौड़ाकर चाकू मारे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्तिक ने दम तोड़ दिया।

READ MORE : अनंत अम्बानी की राधिका मर्चेंट के साथ आज होगी सगाई, दिसम्बर में हुआ था दोनों का रोका

हत्या के पीछे की वजह प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। नाराज छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त बिहार BDS स्कूल के पास की है। मौके पर मौजूद CCSU के छात्रों ने बताया कि मृतक कार्तिक की किसी लड़की से दोस्ती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में यह विवाद हुआ। फिलहाल, पुलिस CCTV खंगाल कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि कार्तिक भड़ाना अपने एक रिश्तेदार की सगाई में जाने के लिए दोस्तों के साथ निकला था। अपने एक अन्य दोस्त को पिक करने के लिए ये लोग जाग्रति बिहार के BDS स्कूल के पास गए। वहां पहले से मौजूद लड़कों से इनकी कहासुनी और फिर मारपीट हुई। इसी दौरान तरुण नामक लड़के ने कार्तिक को चाकू मार दिया और उसकी मौत हो गई। एक लड़के को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  latest news video यहाँ देखें: 

 


संबंधित समाचार