होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL 2026: ईशान-क्लासेन के तूफान से SRH बनी टेबल टॉपर, पंजाब की लगातार दूसरी हार...

IPL 2026: ईशान-क्लासेन के तूफान से SRH बनी टेबल टॉपर, पंजाब की लगातार दूसरी हार...

SRH vs PBKS Highlights: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर खिसक गई। मुकाबला बुधवार को खेला गया, जहां बल्लेबाजों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।

हैदराबाद ने खड़ा किया 235 रन का विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम पर भारी पड़ गया। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन ठोकते हुए 4 छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद ट्रैविस हेड और ईशान किशन ने पारी को संभाला। हेड ने 38 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने तेजतर्रार अंदाज में 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 69 रन जड़ दिए। उनकी पारी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए।

कूपर कोनली ने लड़ी अकेली लड़ाई

236 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। मार्कस स्टोइनिस और अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। हालांकि, कूपर कोनली ने अंत तक संघर्ष जारी रखा। उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। कोनली की शानदार सेंचुरी के बावजूद पंजाब किंग्स 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी और मुकाबला 33 रन से हार गई।

अंक तालिका में टॉप पर पहुंची SRH

इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स 10 मैचों में 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।


संबंधित समाचार