होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sports Minister called a meeting : केंद्रीय खेल मंत्री का आज फिर धरने पर बैठें पहलवानों के साथ होगी मीटिंग, प्रदर्शन का आज तीसरा दिन

Sports Minister called a meeting : केंद्रीय खेल मंत्री का आज फिर धरने पर बैठें पहलवानों के साथ होगी मीटिंग, प्रदर्शन का आज तीसरा दिन

Sports Minister called a meeting :  WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी देश की महिला पहलवानों के धरने का शुक्रवार को तीसरा दिन है।

READ MORE :  मध्यप्रदेश में नगरीय चुनाव के लिए आज शुरू हुआ वोटिंग, 5 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

ऐसे में आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरना दे रहे पहलवानों से साथ मीटिंग बुलाई है। इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री ने धरना दे रहे पहलवानों को गुरुवार रात अपने सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट समेत कई पहलवान 4 गाड़ियों से पहुंचे थे।

READ MORE : इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाडियों का छत्तीसगढ़िया गमछा पहनाकर किया स्वागत

बैठक रात 10 बजे शुरू हुई थी और करीब पौने चार घंटे चली। अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों से कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा। महिला पहलवानों के धरने का शुक्रवार को तीसरा दिन है। जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में हरियाणा की खाप पंचायतें भी पहुंच सकती हैं। गुरुवार को फोगाट खाप के आह्वान पर सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत हुई। इसमें तय किया गया कि अगर पहलवानों की मांगे न मानी गईं तो दो दिन में खाप पंचायतें धरने में शामिल होंगी।

 latest news video यहाँ देखें: 

 


संबंधित समाचार