नई दिल्ली। अवैध सट्टेबाज़ी ऐप 1xBet से जुड़े हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को समन जारी किया है और पूछताछ के लिए तलब किया है।
ईडी के अनुसार, युवराज सिंह को 23 सितंबर और सोनू सूद को 24 सितंबर को ईडी कार्यालय, दिल्ली में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा।
क्या प्रमोशन से जुड़ा है मामला?
जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन दोनों हस्तियों ने 1xBet या उसके किसी सरोगेट ब्रांड का प्रमोशन किया था। जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि क्या उनके किसी लेनदेन या कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से अवैध सट्टा कारोबार को बढ़ावा मिला।
पहले भी कई हस्तियां आईं जांच के घेरे में
इस मामले में यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बड़ी सेलिब्रिटी का नाम सामने आया हो। इससे पहले उर्वशी रौतेला, हरभजन सिंह, और सुरेश रैना से भी पूछताछ की जा चुकी है। ईडी के मुताबिक, ये प्लेटफॉर्म '1xBat' और '1xBat Sporting Lines' जैसे सरोगेट नामों से विज्ञापन कर रहे हैं, जिनमें क्यूआर कोड शामिल होते हैं जो सीधे यूज़र को सट्टा साइट्स पर ले जाते हैं।
सोनू सूद का एक्टिंग करियर
सोनू सूद, जो महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद कर एक मसीहा के रूप में उभरे, हाल https://cita.atrae.org/ ही में अपनी निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ और ‘माधा गजा राजा’ में नजर आए थे। अब वे इस विवाद के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हालांकि इस बार वजह अलग है।