होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज ने अपने नाम दर्ज कर लिए ये रिकार्ड,भाजपा में अब उनकी बराबरी में कोई नही

मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज ने अपने नाम दर्ज कर लिए ये रिकार्ड,भाजपा में अब उनकी बराबरी में कोई नही

भोपाल। भाजपा में शिवराज सिंह चौहान ऐसे नेताओं में शुमार हो गए हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज कर लिए हैं। भाजपा के अंदर उन्होंने छत्तीसगढ़ के रमन सिंह का रिकार्ड तोड़कर वे पार्टी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। इसके अलावा वे चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भी भाजपा के पहले नेता हैं। डॉ रमन सिंह 15 साल 10 दिनों तक रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री। आज 17 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 साल 11 दिन मुख्यमंत्री बने रहने के बाद तोड़ा रिकॉर्ड।
 
इनकी कतार में शामिल हो गए शिवराज

वर्तमान मुख्यमंत्रियों में देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड उड़ीसा के नवीन पटनायक ,,बिहार के नितीश कुमार,, नागालैंड के एन रियो ,के बाद चौथे नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है नाम है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में माकपा के ज्योति बसु मुख्यमंत्री के रूप में अलग ही रिकार्ड बना चुके हैं। वे मुख्यमंत्री पद से रिटायर्ड वाले पहले नेता हैं।

वीडी ने कहा, नंबर एक पर शिवराज

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाकर शिवराज सिंह चौहान ने इतिहास बनाया है। इतनी सक्रियता के साथ काम करने वाले मुख्यमंत्री अगर रैंकिंग में बात करें तो एक नंबर पर है शिवराज सिंह चौहान।

संबंधित समाचार