होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, मनीष मल्होत्रा के आइवरी लहंगे में दिखीं दुल्हन...

Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, मनीष मल्होत्रा के आइवरी लहंगे में दिखीं दुल्हन...

Shikhar Dhawan Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर Shikhar Dhawan ने 21 फरवरी को अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी कर नई पारी की शुरुआत कर दी। यह शादी दिल्ली एनसीआर में बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त शामिल हुए। कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा- “Mr. & Mrs. Dhawan”। तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत से बधाइयों की झड़ी लग गई।

आइवरी लहंगे में रॉयल लगीं सोफी शाइन:

दुल्हन सोफी शाइन ने पारंपरिक लाल या गुलाबी रंग की जगह फैशन डिजाइनर Manish Malhotra द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी लहंगा चुना। इस लहंगे पर कोरल, पीच और सैज ग्रीन रंग के फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी वर्क ने उनके लुक को बेहद एलीगेंट और रॉयल बना दिया। उनका ब्लाउज हाई-नेक और फुल स्लीव्स डिजाइन का था, जिस पर मोतियों की खूबसूरत स्ट्रैंड्स जड़ी थीं। ट्रेडिशनल झुमके, मांग टीका, हल्का मेकअप, ग्लॉसी न्यूड लिप्स और वॉल्यूमिनस ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल ने उनके ब्राइडल लुक को क्लासी टच दिया।

शाही अंदाज में नजर आए शिखर धवन:

वहीं शिखर धवन ने भी मनीष मल्होत्रा का व्हाइट-ऑन-व्हाइट शेरवानी पहना, जिस पर हल्की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। उन्होंने सफेद साफा, एमेरेल्ड माला और पॉलिश्ड व्हाइट फुटवियर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। पूरे अंदाज में वह किसी महाराजा से कम नहीं लग रहे थे।

कौन हैं सोफी शाइन:

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और पहले UAE में कार्यरत थीं। वे ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी Northern Trust Corporation में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रह चुकी हैं। वर्तमान में वे धवन की कंपनी Da One Sports में COO के रूप में कार्य कर रही हैं।

निजी जीवन में मुश्किल दौर के बाद नई शुरुआत:

गौरतलब है कि शिखर धवन ने अक्टूबर 2023 में अपनी पहली पत्नी Aesha Mukerji से तलाक लिया था। तलाक के बाद धवन को अपने बेटे जोरावर से मिलने में कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने उन्हें सीमित वीडियो कॉल की अनुमति दी थी। अब इस नई शादी के साथ धवन ने अपने जीवन की एक नई और सकारात्मक शुरुआत की है। शिखर धवन और सोफी शाइन की यह शादी सादगी, एलिगेंस और पारिवारिक मूल्यों का खूबसूरत उदाहरण रही। क्रिकेट मैदान के ‘गब्बर’ ने अब निजी जिंदगी में भी नई पारी की शुरुआत कर दी है, और फैंस उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।


संबंधित समाचार