होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News :शाहपुरा TI निलंबित, एमपी में होगी डिजिटल जनगणना और भोपाल-ओरछा हेलिकॉप्टर सेवा शुरू

MP Morning News :शाहपुरा TI निलंबित, एमपी में होगी डिजिटल जनगणना और भोपाल-ओरछा हेलिकॉप्टर सेवा शुरू

MP Morning News : राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। शाहपुरा थाना प्रभारी (TI) को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों शाहपुरा थाने से गिरफ्तार एक चोर फरार हो गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर ने TI को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

सीएम मोहन के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन और भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9:45 बजे उज्जैन से भोपाल रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शोधार्थी संगम-2026 में शामिल होंगे। दोपहर 1:15 बजे रवींद्र भवन में क्षमता निर्माण कार्यशाला में भाग लेंगे। शाम 6:45 बजे भोपाल से ग्वालियर रवाना होंगे। शाम 7:35 बजे ताज ऊषा किरण पैलेस, ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8:50 बजे ग्वालियर से भोपाल पहुंचेंगे। रात 9:50 बजे भोपाल स्थित निवास पहुंचेंगे।

आज भारत बंद, MP में भी दिखेगा असर

देशव्यापी भारत बंद का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। बैंक, बीमा कर्मचारी, BSNL और डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि बाजार और स्कूल खुले रहेंगे।

भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस

भोपाल में 13 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, 12 संभागों के आयुक्त और निगम कमिश्नर शामिल होंगे। 1 मई से शुरू होने वाली मकानों की गणना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया भी मौजूद रहेंगे।

कमिश्नर-कलेक्ट्रेट की बनेगी नई बिल्डिंग 

भोपाल में कमिश्नर और कलेक्ट्रेट की नई बिल्डिंग बनाने की तैयारी है। संभागायुक्त ने शिफ्टिंग के लिए समय सीमा तय करने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में 15 विभागों को अपने वर्तमान कार्यालय खाली करने होंगे। आईजी पुलिस, नजूल अधिकारी बैरागढ़ और भोपाल शहर के लिए भी नए भवन बनाए जाएंगे।

भोपाल-ओरछा हेलिकॉप्टर सेवा शुरू

आज से भोपाल-ओरछा हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। प्रति व्यक्ति किराया 6500 रुपए तय किया गया है। यह सेवा भोपाल से चंदेरी होते हुए ओरछा तक संचालित होगी। ओरछा हेलीपैड पर सुरक्षा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और वीआईपी दर्शन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

1 मई से डिजिटल जनगणना

राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी। हर व्यक्ति को सही जानकारी देना अनिवार्य होगा। गलत सूचना देने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। 16 फरवरी से अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू होगी। डिप्टी कलेक्टर भुवन गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोबाइल ऐप के जरिए मकान, परिवार और व्यक्तिगत जानकारी जुटाई जाएगी। हर 1000 लोगों पर एक प्रगणक तैनात रहेगा। 

श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल

श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और 100 से अधिक ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। भोपाल में भी इंकलाब रैली निकाली जाएगी।


संबंधित समाचार