Navitaire server down: देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर गुरुवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इस बीच मुंबई और दिल्ली सहित कई शहरों के एयरपोर्ट सिस्टम में सर्वर डाउन हो गया, जिसके चलते इस दौरान मौके पर मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. इसका खास असर दिल्ली और मुंबई समेत कई हवाई अड्डों पर दिखा है। पैसेंजर सर्विस सिस्टम में आई खराबी का असर कई शहरों के हवाई अड्डों पर देखने को मिला, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों और देरी का सामना करना पड़ा।
सुबह 6:45 से 7:30 बजे तक रही समस्या:
जानकारी के अनुसार सिस्टम ग्लिच सुबह करीब 6:45 बजे शुरू हुआ और लगभग 7:30 बजे तक बना रहा। इस दौरान IndiGo, Akasa Air और Air India Express जैसी एयरलाइंस की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं। सर्वर डाउन होने से एयरलाइन स्टाफ को यात्रियों की एंट्री मैनुअल तरीके से करनी पड़ी, जिसके कारण चेक-इन काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं।
चेक-इन और बोर्डिंग पर सबसे ज्यादा असर:
तकनीकी खराबी का सबसे अधिक प्रभाव बोर्डिंग और चेक-इन सिस्टम पर पड़ा। डिजिटल सिस्टम बंद होने से कागजी प्रक्रिया अपनानी पड़ी, जिससे प्रस्थान क्षेत्र में भीड़ बढ़ गई और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो ने करीब 25 मिनट के भीतर अपने स्तर पर तकनीकी गड़बड़ी को नियंत्रित कर लिया था।
25 मिनट में आंशिक सुधार, 7:30 बजे तक सामान्य संचालन
हालांकि पूरी प्रणाली को सामान्य होने में लगभग 25 मिनट का समय लगा, जिसके बाद ,7:30 बजे तक सामान्य संचालन वापस से शुरु हो गया। मुंबई एयरपोर्ट पर भी इसी सर्वर समस्या के कारण यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।