एसबीआई में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO के 1500 पदों पर भर्ती निकाली हैं. जिसके लिए आवेदन आज यानि की 18 जून 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर 8 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के तहत यह भर्ती 1500 पदों पर की जाएगी। जिसमें से 588 सीटें जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी के लिए 390 सीटें, एससी के लिए 234 सीटें, एसटी के लिए 144 सीटें और EWS कैटेगरी के लिए 144 सीटें तय की गई हैं।
कौन भर सकता है फॉर्म
इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुके युवा फॉर्म भर सकते हैं. अगर कोई स्टूडेंट अभी फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा है तो वो भी अप्लाई कर सकता है.
आयु सिमा
फॉर्म भरने वाले युवाओं की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. उम्र का कैलकुलेशन 1 अप्रैल 2026 के आधार पर किया जाएगा. ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के युवाओं को उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट/इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन का होगा। इसमें दोनों फेज में चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट फेज-2 और फेज-3 पर आधारित होगी।
फीस
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए 750 रुपये फीस रखी गई है. जबकी एससी, एसटी और दिव्यांग युवाओं को कोई फीस नहीं देनी होगी.
सैलरी
स्टेट बैंक में पीओ बनने के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड 1 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी. इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी होगा.