होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JOB 2026: SBI में रिजॉल्वर के पदों पर निकाली गई भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

JOB 2026: SBI में रिजॉल्वर के पदों पर निकाली गई भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

एसबीआई बैंक में रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 105 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए है। यह भर्ती रिजॉल्वर के पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 6 मई 2026 निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते है। यह नियुक्तियां संविदा आधार पर बिना लिखित परीक्षा की जाएंगी, जहां चयनित उम्मीदवारों को ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करने और बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 

SBI Retired Officers Recruitment 2026

कुल पद: 105

पदों का विवरण

  • ​नई दिल्ली: 15 पद
  • ​लखनऊ: 13 पद
  • ​पटना: 10 पद
  • ​भोपाल: 9 पद
  • ​कोलकाता: 7 पद
  • ​जयपुर, गांधीनगर और गुवाहाटी: 6-6 पद
  • ​बाकी पद अन्य सर्कलों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई आदि के लिए आरक्षित हैं।

​शैक्षणिक योग्यता: एसबीआई या इसके सहयोगी बैंकों से MMGS-II, MMGS-III या SMGS-IV ग्रेड के अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त (Retired) हुए हैं। 31 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई या लंबित कानूनी मामले वाले उम्मीदवार इस प्रक्रिया से बाहर रखे जाएंगे।

आयु सीमा: 31 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 63 वर्ष होनी चाहिए।

​सैलरी: रिटायरमेंट के समय के ग्रेड के अनुसार 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच मासिक मानदेय (Remuneration) दिया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का  चयन उनके अनुभव, सेवा रिकॉर्ड और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित होगा, जो कुल 100 अंकों का होगा। 

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जायें.
  • वहां Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें.
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें.
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

संबंधित समाचार