होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SATYENDRA JAIN IN TIHAD JAIL : जेल में मसाज कराने के बाद अब मंत्री सत्येन्द्र जैन का जेल की बिस्तर में खाने का विडियो आया सामने

SATYENDRA JAIN IN TIHAD JAIL : जेल में मसाज कराने के बाद अब मंत्री सत्येन्द्र जैन का जेल की बिस्तर में खाने का विडियो आया सामने

 SATYENDRA JAIN IN TIHAD JAIL : दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कुछ दिनों पहले तिहाड़ जेल में मसाज कराते हुए विडियो सामने आया था। जिसमे मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल में मसाज कराते नजर आ रहे थे, जिसमे एक कैदी उनको हेड, फूट और बॉडी मसाज करते हुए नजर आये थे।

READ MORE : मध्य प्रदेश में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने राजधानी में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने मानी किसानों की मांग

जिसके बाद सियासत शुरू हो गयी थी। ऐसे में एक बार फिर मंत्री सत्येन्द्र जैन का विडियो सामने आया हैं जिसमे नजर आ रहा हैं की सत्येन्द्र जैन जेल की बिस्तर में खाना खा रहे हैं और एक अटेंडेंट उन्हें खाना परोस रहा है।  जैसे कोई जेल नहीं 5 स्टार होटल हो। मंत्री के इस विडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी  ने कहा हैं की मीडिया के लिए एक और वीडियो सामने आया है। रेपिस्ट से मसाज के बाद अब सत्येंद्र जैन लजीज खाने का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। एक अटेंडेंट उन्हें खाना परोस रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हों। केजरीवाल ने यह निश्चित कर दिया है, कि हवालाबाज को जेल में सजा नहीं मजा मिले। प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था।

READ MORE : भिलाई के दो युवाओं का चयन छत्तीसगढ़ की स्टेट टीम में, नेशनल डोमेस्टिक लीग में खेलेंगे मैच

उसके बाद से जैन तिहाड़ में बंद हैं। उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, लेकिन 5 महीने में उन्हें एक भी बार बेल नहीं दी गई है। मंगलवार को कोर्ट में हुई पेशी के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट से कहा था कि खाना और इलाज सही नहीं मिल रहा है। जेल में जैन का वजन 28 किलो घट गया है। जिसके बाद यह विडियो सामने आया हैं और एक बार बीर दिली की सरकार और स्वस्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन विवादों में फंस चुके हैं।

READ MORE : बात बराबरी की: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पदोन्नति में अगर महिलाओं के साथ भेदभाव हुआ तो पुरुषों का भी नहीं होना चाहिए प्रमोशन

 


संबंधित समाचार