satellite launch : रॉकेट के माध्यम से दुनिया में पहली बार लॉन्च होगा पिको उपग्रह, राज्य के 75 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

satellite launch : रॉकेट के माध्यम से दुनिया में पहली बार लॉन्च होगा पिको उपग्रह, राज्य के 75 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

satellite launch :   भारत में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन 2023 की शुरुआत की गई है। जिसके तहत रॉकेट के माध्यम से 150 पीको उपग्रह लॉन्च किया जायेगा। इस कार्यक्रम में छतीसगढ़ राज्य के 75 स्टूडेंट्स भी हिस्सा ले रहे है।

READ MORE : कैंसर के इलाज के लिए जा रही महिला को अमेरिकन एयरलाइंस ने उतारा विमान से, महिला ने एयर होस्टेस से मांगी थी मदद

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन हाउस ऑफ कलाम की तरफ से स्पेस जोन इंडिया एवं मार्टिन ग्रुप के सहयोग से यहकार्यक्रम शुरू किया गया है। तेलंगाना की गवर्नर मिलसाई सुंदरराजन ने हाल ही में इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया था। दंतेवाड़ा जिले के जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में आस्था विद्या मंदिर ने सैटेलाइट एवं रॉकेट्री पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया। इस कार्यक्रम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के महासचिव मिलिंद चौधरी ने बताया कि, देश के 75वीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्य के विद्यार्थियों के बनाए गए पीको सैटेलाइट रॉकेट को लॉन्च किया जाएगा। जिसका मानक वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एसिस्ट बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसका पूरा विवरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक और छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य के समन्वयक अमुजुरी विश्वनाथ बे बताया कि, दंतेवाड़ा देश का पहला जिला है

READ MORE : तुर्किये में आया 7.8 तीव्रता का खतरनाक भूकंप, कई लोगों की हुई मौत, जारी है राहत और बचाव कार्य

जहां से सर्वाधिक 75 विद्यार्थी निःशुल्क रूप से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन 2023 में हिस्सा ले रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले से आस्था विद्या मंदिर के 22 विद्यार्थी, कारली के 4 विद्यार्थी, दंतेवाड़ा के 4 विद्यार्थी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम के 5 विद्यार्थी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गीदम के 5 विद्यार्थी, सक्षम आवासीय परिसर जावंगा के 4 विद्यार्थी, डीएवी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के 11 विद्यार्थी, शासकीय आदर्श महाविद्यालय जावंगा के 4 विद्यार्थी शामिल हैं।

Latest News Videos देखें: 

 

 


संबंधित समाचार