होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

क्रिकेटर रोहित शर्मा का हुआ ब्रोंको टेस्ट: जानिए क्या आया इसका रिजल्ट...

क्रिकेटर रोहित शर्मा का हुआ ब्रोंको टेस्ट: जानिए क्या आया इसका रिजल्ट...

Rohit Sharma Fitness Test:  बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का ब्रोंको टेस्ट किया गया था, जिसका रिजल्ट आ गया है। इस टेस्ट में रोहित शर्मा पास हो गए हैं। लेकिन रोहित ने इस ब्रोंको टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किस इस पर काफी चर्चा हुई है। बीसीसीआई ने इस टेस्ट को हाल ही में लागू किया है। हालांकि, इस टेस्ट के दौरान रोहित ने इसे पास कर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया है। इस टेस्ट में यो-यो टेस्ट भी शामिल रहा था, जानकारी के मुताबिक फिटनेस स्तर को मापने के भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ियों के लिए भी इसका इस्तेमाल  हमेशा से किया जाता है। 

फिटनेस टेस्ट में हुए पास: 

रेवस्पोर्ट्ज़ के मुताबिक अगस्त में हुए टेस्ट में शामिल खिलाड़ी रिजल्ट आ गया है जिसमें वह पास भी हो गए हैं। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में  रोहित की शारीरिक बनावट और उनके प्रदर्शन से सभी काफी प्रभावित थे। इसके आगे कहा गया कि टेस्ट के दौरान उच्च अंक हासिल करके प्रसिद्ध कृष्णा ने वाकई सभी को काफी प्रभावित किया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जुटे रोहित:

रोहित के अक्टूबर में वनडे सीरीज (19, 23, 25) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की उम्मीद है, लेकिन यह देखना बाकी है कि रोहित 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत-ए के लिए तीन एकदिवसीय मैचों में खेलेंगे या नहीं। आपको बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट और टी20 से रोहित पहले ही संन्यास ले चुके हैं। पिछले साल भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद जून में उन्होंने उच्चतम स्तर पर सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह चुके है। लगभग एक साल बाद, रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया।हालांकि रोहित ने टी20 से शानदार विदाई ली, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में यह एक भूलने वाली बात थी। जनवरी में समाप्त हुई 2024-25 की टेस्ट श्रृंखला में रोहित का ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन खराब रहा। चार महीने बाद, उन्होंने भारतीय टीम की घोषणा से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इस प्रारूप को छोड़ने का फैसला कर लिया था।


संबंधित समाचार