होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Republic day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर फहराएंगी तिरंगा

Republic day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पर फहराएंगी तिरंगा

Republic day :  पूरा भारत वर्ष आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवाशियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी कर्तव्य पथ पर धव्जारोहन करेंगी।

READ MORE : छत्तीसगढ़ की 2 निडर बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेंगी राज्यपाल

इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। परेड से पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे वार मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस गणतंत्र दिवस पर इजिप्ट, यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी चीफ गेस्ट हैं। परेड में राज्यों, विभागों और आर्म्ड फोर्सेस की 23 झांकियां निकाली जाएंगी। गणतंत्र दिवस में राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दिए जाने की परंपरा है। अब तक ये सलामी ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों से दी जाती थी, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी इस्तेमाल की गई थीं।

READ MORE : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में किया ध्वजारोहण, लालबाग मैदान में ली परेड की सलामी

अब इनकी जगह भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से सलामी दी जाएगी। ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं। इन्हें 1972 में डिजाइन किया गया था और ये 1984 से सर्विस दे रही हैं। दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार ने कहा कि 105MM देश में बनी तोपें हैं इसलिए हम इनसे सलामी देना चाहते हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है और हम इसीलिए स्वदेशी तोप का इस्तेमाल करेंगे। गणतंत्र दिवस पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ऊंटों की टुकड़ी में महिला अफसरों को शामिल किया गया है। सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम आकाश टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा करेंगीं। इनमें आर्मी के 3 और एयरफोर्स और नेवी की एक-एक मेंबर्स शामिल होंगे।

Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार