IOCL Vacancy 2025 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 29 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। तो वही आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 है। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना कहते है वे ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती अपरेंटिसशिप के कुल 537 पदों पर की जाएगी।
इन पदों पर होगी भती
ईस्टर्न रीजन – 156 पद वेस्टर्न रीजन – 152 पद नॉर्दर्न रीजन – 97 पद साउथ-ईस्टर्न रीजन – 85 पद साउदर्न रीजन – 47 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
पद के अनुसार 12वीं पास, संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, बैचलर डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 24 वर्ष
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट
स्टाइपेंड :
अप्रेंटिसशिप एक्ट के अनुसार
सिलेक्शन प्रोसेस :
- मेरिट बेसिस पर
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति वैधता प्रमाण पत्र (केवल महाराष्ट्र राज्य के लिए लागू)
- पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पैन कार्ड/ आधार कार्ड
- हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ
- नीली स्याही में सिग्नेचर