MPESB Van Rakshak Bharti 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन रक्षक (Forest Guard) के 728 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 28 फरवरी से शुरू हो गए है और 14 मार्च 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर अप्लाई करे।
शैक्षणिक पात्रता
वन रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह योग्यता मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए।
आयु सिमा
आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।
जानें कितना मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 के तहत ₹19,500 से ₹62,000 तक वेतनमान मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹500 प्रति प्रश्न पत्र
SC/ST/OBC/EWS (MP निवासी): ₹250
दिव्यांग (MP निवासी): ₹250