होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SBI Apprentice Vacancy : SBI में नौकरी पाने का एक और मौका, 7150 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़कर हुई 15 जून

SBI Apprentice Vacancy : SBI में नौकरी पाने का एक और मौका, 7150 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़कर हुई 15 जून

SBI Apprentice Vacancy: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में नौकरी करके अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खास मौका। एसबीआई ने देश भर में 7,150 अप्रेंटिस (Apprentice) पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 जून 2026 तक जारी रहेंगे। हालाकि पहले आवेदन की लास्ट डेट 8 जून थी। जिसे आगे बढ़ा दिया गया। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वो फटफटा मौके का फायदा उठाए। 

इच्छुक उम्मीदवार अब 15 जून तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हुई थी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें। 

पात्रता: भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।  उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो। जिस राज्य के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में पूरी तरह से दक्ष होना आवश्यक है।

आयु सिमा 

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी। 

सैलरी 

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह 1 साल का एक ट्रेनिंग प्रोग्राम (Apprenticeship) है.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा के ज्ञान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. कुछ मामलों में मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि तक ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके दौरान उन्हें हर महीने स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा.

आवेदन शुल्क:

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 300 रुपए का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
 

SBI Apprentice Recruitment 2026: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Careers वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां रEngagement of Apprentices in SBI (Advertisement No. CRPD/APPR/2026) का लिंक खोलें.
  • Apply Online पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपना बेसिक डिटेल भरें.
  • इसके बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

संबंधित समाचार