IDBI Bank SO Recruitment 2026: ख़ुशख़बरी! आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 31 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 26 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों पर नौकरी करना चाहते है वो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है।
पदों का विवरण
- ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) 10 पद
- इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट विभाग (IMD) – प्रिमाइसेस 8 पद
- लीगल (कानूनी विभाग) 9 पद
- सिक्योरिटी ऑफिसर (सुरक्षा अधिकारी) 4 पद
शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार B.Tech, B.E, M.Tech, M.E (IT/सिविल/इलेक्ट्रिकल) या लॉ (विधी) में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (Experience) भी मांगा गया है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 25 से 35 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमिनरी स्क्रीनिंग (दस्तावेजों और अनुभव की जांच), ग्रुप डिस्कशन (GD) और/या पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के लिए: ₹1050/-
- SC, ST और PWD वर्ग के लिए: ₹250/-
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग/ वॉलेट से शुल्क जमा कर सकते हैं।
सैलरी: -
- डिप्टी जनरल मैनेजर (ग्रेड D) 102300-2980(4)-114220-3360(2)-120940
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ग्रेड C) 85920-2680(5)-99320-2980(2)-105280
- मैनेजर (ग्रेड B) 64820-2340(1)-67160-2680(10)-93960