SBI TFO Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के कुल 100 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानि की 2 जून है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो फटाफट आधिकारिक साइट sbi.co.in पर विजिट कर अप्लाई करें। एप्लीकेशन प्रोसेस 13 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।
कुल 100 पदों पर होगी भर्ती
- अनारक्षित (UR) - 38 पद
- ओबीसी - 22 पद
- ईडब्ल्यूएस - 8 पद
- एससी - 14 पद
- एसटी - 18 पद
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट और कम से कम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव आवश्यक रखा गया है। आयु सीमा 30 अप्रैल 2026 तक 23 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
चयन प्रक्रिया में पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा DA, HRA, PF, NPS, मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंकिंग लाभ भी मिलेंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- एसबीआई की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
- “CRPD/SCO/2026-27/05” विज्ञापन लिंक खोलें।
- “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।