बीएसएनएल ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 4 जून से शुरू हो गए है और 03 जुलाई, 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। तो वही आवेदन में सुधार के लिए 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है।
पदों का विवरण
- 12 पद एससी
- 6 ओबीसी (NCL)
- 10 ईडब्ल्यूएस
- 61 पद यूआर/ओबीसी (CL) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।
- पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण दिया गया है।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी तथा संबंधित विषयों में एमटेक डिग्रीधारक भी पात्र होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को नियमानुसार सरकारी छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा: योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा अगस्त 2026 में होना संभावित है।
वेतनमान: चयनित होने वाले उम्मीदवारों को जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पद पर 16,400 रुपये से 40,500 रुपये (IDA वेतनमान E-1) का शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा।
आवेदन शुल्क: यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।